![]()
राजसमंद के दिवेर थाना सर्कल में पुलिस ने नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
दिवेर थाना इंचार्ज भवानी शंकर के अनुसार 6 व 7 सितंबर को मेडिया व भेरागुड़ा स्कूलों में चोरी की वारदातें हुई थीं। दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने थाना दिवेर पर रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात चोरों ने रात्री के समय कार्यालय का ताला व जाली तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर सहित सामान चोरी कर लिया। इस पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर थाना इंचार्ज भवानीशंकर ने विशेष टीम गठित की गई । जिस पर मुखबिर की सूचना, तकनीकी साधनों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को डिटेन कर गिरफ्तार किया।
आरोपियों में गजेन्द्रसिंह (20) पुत्र सोहन सिंह रावत निवासी नया गांव खिमाखेड़ा थाना दिवेर (पूर्व में गुजरात में मोटरसाइकिल चोरी का प्रकरण दर्ज), राहुलसिंह (19) पुत्र रोड सिंह रावत निवासी खेडी खिमाखेड़ा थाना दिवेर, घनश्याम उर्फ कुशाल सिंह (19) पुत्र भैरूसिंह रावत निवासी खिमातो की बरजाल थाना दिवेर शामिल है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदातें करना कबूल किया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर कर लिया। तीनों आरोपी आदतन शराबी प्रवृत्ति के हैं और सुनसान जगहों की रेकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब इनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments