![]()
जयपुर के श्याम नगर थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाली महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। श्याम नगर थाना सीआई ने मामले की जांच कर आरोपी को आज गिरफ्तार किया। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने
डीसीपी ने बताया कि परिवादी योगेशचंद जैन निवासी अलवर ने 21 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दी थी कि उनकी पुत्री स्वप्निल जैन ने अपने पति अक्षय जैन की लगातार प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर आत्महत्या कर ली। स्वप्निल का विवाह 11 जुलाई 2013 को अक्षय जैन से हुआ था।
उनके एक पुत्र ओजस जैन का जन्म 2016 में हुआ। परिवादी ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही अक्षय जैन उसके पिता लालचंद जैन माता सुनीता जैन और भाई आशिक जैन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। अक्षय जैन शराब और नशे की लत के चलते आए दिन स्वप्निल से मारपीट करता था।
कई बार स्वप्निल अपने मायके अलवर चली जाती लेकिन परिवार व बेटे के भविष्य को देखते हुए वापस लौट आती। प्रताड़ना से परेशान होकर स्वप्निल ने पहले भांकरोटा थाने में शिकायत की थी। बाद में 1 फरवरी 2024 को अलवर महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
उस मामले में चालान पेश हुआ और अक्षय जैन जमानत पर बाहर आ गया। गत जुलाई में स्वप्निल अपने पति और बेटे के साथ श्याम नगर में किराए पर रह रही थी।
20 जुलाई 2025 को उसने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी ललित किशोर शर्मा व एसीपी सोडाला योगेश चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने की। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments