![]()
भारी बारिश की चेतावनी को लेकर कलेक्टर अल्पा चौधरी ने 8 सितंबर को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।
सिरोही जिले में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। भारी बारिश की चेतावनी को लेकर कलेक्टर अल्पा चौधरी ने 8 सितंबर को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।
.
कलेक्टर के आदेश के अनुसार, 12वीं कक्षा तक के सभी स्टूडेंट्स के लिए सोमवार को छुट्टी रहेगी। यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है। नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments