☜ Click Here to Star Rating


ब्यावर विधायक शंकरसिंह रावत की बेटी कंचन चौहान (कार्यवाहक तहसीलदार, करेड़ा-भीलवाड़ा) पर फर्जी बधिर दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने का मामला सामने आया है।

.

ब्यावर निवासी फणीश कुमार सोनी ने इस मामले में मुख्यमंत्री को शिकायत की और निदेशालय विशेष योग्यजन के अतिरिक्त निदेशक चन्द्र शेखर चौधरी ने राजस्व मंडल रजिस्ट्रार को प्रमाण पत्र की जांच के निर्देश दिए है।

वहीं इस मामले में विधायक शंकरसिंह रावत ने आरोपों को निराधार बताया है। जमीनी मामले में नियमविरुद्ध मदद की उम्मीद लेकर आया, लेकिन गलत काम नहीं किया। इसको लेकर रंजिश में ऐसी शिकायत कर रहे हैं।

शिकायत पर जांच के आदेश।

शिकायत पर जांच के आदेश।

जिन डॉक्टर ने प्रमाण पत्र बनाया, वे स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले चुके-सोनी

सोनी ने बताया- कंचन चौहान (कार्यवाहक तहसीलदार, करेड़ा – जिला भीलवाड़ा) द्वारा फर्जी और जाली बधिर दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त की। विधायक इस प्रकरण में स्वयं को निर्दोष बताते हुए यह कहते हैं कि उन पर झूठा आरोप है और यदि अपने रसूख और पहुंच का दुरुपयोग नहीं किया है, तो यह स्पष्ट हो कि कंचन चौहान ने जिस नवोदय विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। जिस विश्वविद्यालय (उदयपुर) से डिग्री प्राप्त की है। जिस वर्ष और जिस संस्थान (मुखर्जी नगर, दिल्ली) में प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग ली है। 2018 से पहले भरे हुए यूपीएससी के फार्म व और सबसे महत्वपूर्ण इनमें बधिरता किस वर्ष से उत्पन्न हुई है? इसका खुलासा होना चाहिए।

कंचन चौहान का नया मेडिकल परीक्षण किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जाना आवश्यक है। यह न केवल सरकारी नौकरी में ईमानदारी और पारदर्शिता की रक्षा का विषय है, बल्कि बेरोजगार और योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय का भी प्रश्न है। अत: इस गंभीर प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और उच्च-स्तरीय जांच हो, क्यों कि जिन डॉक्टर ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया वो स्वेच्छिक सेवानिवृति ले चुके हैं।

ब्यावर के हाउसिंग बोर्ड, चौधरी कॉलोनी में रहने वाली कंचन इससे पहले महिला एवं बाल विकास में सुपरवाइजर थी। उनके पति उपमन्यु चौहान सरकारी सेवा में ग्रामसेवक है और उनके पिता शंकर सिंह रावत ब्यावर से भाजपा विधायक है। आरएएस-2018 में सिलेक्ट होने पर चार साल पहले मिठाई खिलाते विधायक शंकर सिंह रावत-फाइल फोटो

ब्यावर के हाउसिंग बोर्ड, चौधरी कॉलोनी में रहने वाली कंचन इससे पहले महिला एवं बाल विकास में सुपरवाइजर थी। उनके पति उपमन्यु चौहान सरकारी सेवा में ग्रामसेवक है और उनके पिता शंकर सिंह रावत ब्यावर से भाजपा विधायक है। आरएएस-2018 में सिलेक्ट होने पर चार साल पहले मिठाई खिलाते विधायक शंकर सिंह रावत-फाइल फोटो



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading