![]()
जैसलमेर। पकडे गए युवक का नाम लालचंद शेख बताया जा रहा है।
जैसलमेर से लगती भारत-पाक सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। युवक का नाम लालचंद शेख है, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। वह मूल रूप से जिला वर्धमान, पश्चिम बंगाल का निवासी है। बताया जा रहा है कि वो पाकिस्तान जाने की फिराक मे
सीमा सुरक्षा बल ने लालचंद शेख नामक युवक को म्याजलार थाना को सौंपा है। अब पुलिस पूछताछ के बाद संदिग्ध युवक को संयुक्त जांच कमेटी (JIC) को सौंपेंगी जहां से सभी सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ करेगी।
पाकिस्तान जाने की फिराक में था संदिग्ध
मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 192वीं बटालियन, जैसलमेर (साउथ) ने पोछिना बॉर्डर क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। ये संदिग्ध लालचंद शेख नामक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। वह जिला वर्धमान, पश्चिम बंगाल का निवासी है। पूछताछ के दौरान वह पोछिना बॉर्डर क्षेत्र में आने का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया। साथ ही सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि उसका एक भाई सऊदी अरब में मजदूरी का कार्य करता है। वो पाकिस्तान के रास्ते अरब जाने की फिराक में हो सकता है। BSF ने संदिग्ध व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए म्याजलार पुलिस थाने को सौंप दिया है। अब पुलिस उसे संयुक्त जांच कमेटी के हवाले करेगी जहां उससे बंगाल से जैसलमेर आने के कारणों की पड़ताल करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments