☜ Click Here to Star Rating



करधनी इलाके में नाबालिग स्कूल छात्रा से पड़ोसी ने रेप किया।

जयपुर में पड़ोसी युवक के नाबालिग स्कूल छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। स्कूल से लौटते समय रास्ते में आरोपी पड़ोसी ने उसे रोका था। धमकी देकर जबरन बाइक पर बैठाकर नाबालिग को अपने साथ ले गया। करधनी थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज

.

पुलिस ने बताया- करधनी की रहने वाले युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 16 साल की बेटी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती है। कॉलोनी में रहने वाले आरोपी लड़के ने नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है। आरोप है कि एक सितम्बर को सुबह नाबालिग बेटी स्कूल गई थी। स्कूल से लौटते समय रावण गेट पर उसके आरोपी पड़ोसी मिल गया। रास्ते में मिलने पर आरोपी ने नाबालिग छात्रा को रोक लिया। बातचीत के बाद धमकी देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।

किडनैप कर नाबालिग को एक मकान में ले जाकर उसके साथ जबरन रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। डरी-सहमी हालत में घर लौटी पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। करधनी थाने में पीड़ित लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading