![]()
नागौर जिले के गोटन कस्बे में एक निजी सीमेंट कंपनी की ओर से श्मशान घाट का जीर्णोद्धार करवाया गया। साथ ही अंतिम यात्रा में आए लोगों के बैठने के लिए नई बैंच कगवाई गई हैं। सामाजिक सहभागिता के तहत गोटन की श्मशान भूमि में हुए विकास कार्यो का मेड़ता विधायक
मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरु ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक होने चाहिए। श्मशान घाट में हुए विकास कार्यों से अंतिम यात्रा में आने वाले लोगों को सुकून व शांति मिलेगी। आम जनहित में आगामी समय में कंपनी के सामाजिक सहभागिता फंड से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को सुविधा दिलाने की जरुरत है। राज्य सरकार भी गोटन के लिए अनेक कार्य करवा रही है। सबसे ज्यादा सडकों के विकास पर फोकस किया जा रहा है।
सीमेंट कंपनी यूनिट हैड डॉ. सचिन गुप्ता ने कहा कि श्राद्ध पक्ष में श्मशान घाट का जीर्णोद्वार करवाना पुनीत कार्य है। पहले यहां बड़े हॉल का निर्माण करवाया गया है। श्मशान घाट में अनेक किस्मों के पौधे लगाए गए हैं, सोलर लाईटे लगाई गईं हैं। बैठने के लिए सीमेंटेड 15 बैंच लगाई गई हैं। कार्यक्रम में गिरीराज शर्मा, इंटक नेता रामनिवास सांगवा, रामलाल प्रजापत, मुकेश पटेल समेत काफी प्रमुख लोग मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments