![]()
पति ने मंडोर थाने में कोर्ट के जरिए अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।।
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के मंडोर थाने में एक व्यक्ति ने कोर्ट से इस्तगासा दायर कर मामला दर्ज करवाया। जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके ससुर सहित रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दी। आरोप लगाया कि पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली।
रिपोर्ट में सुनील सैनी ने बताया कि उसकी सुमन नाम की महिला के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसके एक पुत्र और एक पुत्री भी हुई। कुछ दिनों बाद उसकी पत्नी पीहर जाकर रहने लग गई। कुछ दिनों पूर्व से पता चला कि उसकी पत्नी ने उसे बिना तलाक लिए साहब राम परिहार नाम के व्यक्ति से शादी कर दी।
व्यक्ति ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को उसके घर वालों ने सोने और चांदी के जेवरात भी दिए। जिसे भी उसकी पत्नी ने नहीं लौटाया। इतना ही नहीं उसे तलाक दिए बगैर दूसरी व्यक्ति के साथ शादी कर उसकी पत्नी रहने लग गई। इसको लेकर मंडोर थाने में रिपोर्ट दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बाद में कोर्ट में परिवाद पेश कर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments