![]()
युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने राजियासर थाना में मामला दर्ज करवाया है।
सूरतगढ़ में बुधवार शाम एक युवक का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला। युवक ने छोड़े गए सुसाइड नोट में शहर के 4 फाइनेंसर और सट्टेबाज किस्म के लोगों पर मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डेडबॉडी मिलने के बाद परिजनों ने राजियासर थाना में
दरअसल, वार्ड 29 का निवासी मृतक राजेश स्वामी मंगलवार दोपहर से अपने घर से गायब था। जिसकी स्कूटी, मोबाइल फोन, चप्पल और एक सुसाइड नोट आईजीएनपी की RD 232 के पास नहर के किनारे मिलने के बाद पुलिस सहित परिजनों ने नहर में कूदने की आशंका जताई थी।
राजियासर पुलिस इस युवक की तलाश करवा रही थी। जिसका शव बुधवार शाम को नहर से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि युवक ने छोड़े गए सुसाइड नोट में शहर के 4 फाइनेंसर और सट्टेबाज किस्म के लोगों पर मानसिक रूप से तंग और परेशान तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डेडबॉडी मिलने के बाद परिजनों ने राजियासर थाना में मामला दर्ज करवाया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments