☜ Click Here to Star Rating


कोचिंग सेंटर के पास रिटायर्ड सैनिक की कार के बोनट से गोली टकराई थी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।

जोधपुर में कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही एक छात्रा को कोहनी में गोली लग गई। छात्रा कोचिंग सेंटर के पास ही दुकान पर चाय पी रही थी।

.

पुलिस ने दाबा किया कि किसी गाड़ी के टायर से उछले पत्थर के कारण छात्रा चोटिल हुई है। हालांकि जब हॉस्पिटल में घायल छात्रा का एक्सरे करवाया तो उसमें गोली नजर आई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके से सबूत जुटाए। घटना मानजी का हत्था इलाके की है।

चाय की दुकान के पास खड़ी कार के बोनट से गोली टकराई थी, जिसके कारण बोनट पर निशान हो गया। (लाल घेरे में गोली का निशान)

चाय की दुकान के पास खड़ी कार के बोनट से गोली टकराई थी, जिसके कारण बोनट पर निशान हो गया। (लाल घेरे में गोली का निशान)

छात्रा की कोहनी से खून बह रहा था जानकारी के अनुसार, छात्रा रेणू विश्नोई (21) निवासी रामड़ावास गांव मानजी का हत्था स्थित एक कोचिंग सेंटर में एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह बुधवार शाम करीब 6 बजे अपनी दोस्त के साथ कोचिंग सेंटर के पास चाय की दुकान पर बैठी थी। इस दौरान एक रिटायर्ड सैनिक भी पास में चाय पी रहे थे।

उसी दौरान रिटायर्ड सैनिक को कुछ आवाज सुनाई धी, जो उनकी कार के बोनट से टकराने से आई थी। उन्होंने कार के पास जाकर देखा तो बोनट पर निशान नजर आया। वहीं चाय पी रही रेणू विश्नोई की कोहनी से खून बह रहा था। तब तक फायरिंग की बात फैल गई।

रेणू की सहेली ने तुरंत अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने घायल युवती के भाई को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को पहले सनसिटी अस्पताल ले गए, जहां से उसे मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में घायल छात्रा रेणू विश्नोई की कोहनी का एक्स-रे, जिसमें गोली साफ दिखाई दे रही है।

जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में घायल छात्रा रेणू विश्नोई की कोहनी का एक्स-रे, जिसमें गोली साफ दिखाई दे रही है।

थानाधिकारी बोले- गाड़ी के टायर से उछले पत्थर से चोट लगी महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया- युवती को किसी गाड़ी के टायर से उछले पत्थर से चोट लगी होगी। हालांकि, जब अस्पताल में एक्सरे करवाने पर युवती की कोहनी में गोली लगने की पुष्टि हुई तो पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के लिए FSL की टीम को भी बुलाया। पुलिस की अन्य टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही हैं, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

छात्रा के गोली लगने की पुष्टि होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए।

छात्रा के गोली लगने की पुष्टि होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading