भीलवाड़ा में तिरंगा यात्रा के दौरान 108 फीट का तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान तिरंगे की शान दिखाई दी, वहीं देश भक्ति के गीतों और नारों की भी गूंज रही। तिरंगा यात्रा में 108 मीटर लंबा झंडा भी आकर्षण रहा।
राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच के तत्वाधान में भीलवाड़ा शहर की तिरंगा यात्रा बुधवार शाम को शहर के राजेंद्र मार्ग स्कूल से निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत संधू और जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान सिंह ने किया।
इससे पूर्व चार दिशाओं से बीजेपी के समर्थन से तिरंगा यात्रा भीलवाड़ा शहर के चार भाजपा मंडलों सुभाष मंडल, शास्त्री मंडल, गणेश मंडल, प्रताप मंडल से चार दिशाओं से वाहन रैलियों से कार्यकर्ता राजेंद्र मार्ग विद्यालय पहुंचे।

तिरंगा रैली में जनप्रतिनिधी शामिल हुए।
तिरंगा रैली में युवा व मातृशक्ति ने भारत माता के जयकारे, वंदे मातरम और देशभक्ति के गीतों के साथ वाहनों पर झंडा लगाकर हाथों में झंडे लहराते हुए धूम धड़ाके ढोल नगाड़े के साथ रैली निकाली।
तिरंगा यात्रा जिला संयोजक महापौर राकेश पाठक ने बताया- तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, शहीदों के परिवार, स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संस्थाएं, नगर निगम कर्मचारी,महिला संगठन, स्कूल छात्र-छात्राएं, नर्सिंग कर्मी, वरिष्ठ नागरिक,प्रोफेशनल्स, दो बैंड वादन, ढोल नगाड़े, डीजे आदि सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि तिरंगा यात्रा राजेन्द्र मार्ग स्कूल से प्रारंभ होकर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, गोल प्याऊ चौराहा, नेताजी सुभाष मार्केट, अप्सरा होटल,सूचना केंद्र चौराहा पेच के बालाजी से पुन गोलप्याऊ चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन अंबेडकर सर्किल पर सम्पन्न हुई। मार्ग में जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत हुआ।

स्टेशन चौराहे पर मां भारती की आरती की गई।
स्टेशन चौराहे पर मां भारती की तस्वीर के आगे सभी ने भव्य आरती की। इस अवसर पर भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगर परिषद महापौर राकेश पाठक, उपमहापौर रामलाल योगी, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, भीलवाड़ा शहर भाजपा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments