☜ Click Here to Star Rating



प्रताप नगर हल्दीघाटी मार्ग पर बने सिग्मा बार में शनिवार देर रात हुए विवाद मामले में नामजद आरोपी अभी तक फरार हैं। दरअसल, मामला 1500 रुपए के बिल और उस पर मिले डिस्काउंट को लेकर था। युवकों ने बिल पर और ज्यादा डिस्काउंट मांगा तो विवाद बढ़ गया, ऐसे में बा

.

उधर, बार संचालक ने रिंग रोड पर बदमाशों की कार में आग लगा दी। पूरे विवाद में पुलिस कंट्रोल रूम को लूट और फायरिंग की सूचना दी गई थी, लेकिन सूचना झूठी निकली तो पुलिस ने इस पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि मामला बंटी कुमार निवासी डीग हाल प्रताप नगर ने दर्ज कराया है। पर्चा बयानों में बताया कि वह कॉफी बार एवं क्लब हल्दीघाटी रोड प्रताप नगर में बाउंसर का काम करता है।

शनिवार देर रात 12 बजे बार बंद होने के बाद चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान सिग्मा बार का बाउंसर कवि शर्मा भी आ गया। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो आई, जिसने दोनों को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक बैक कर बाउंसरों पर कार चढ़ता रहा, जब तक बीच-बचाव में भीड़ ना जुट गई। इसके बाद कार सवार बदमाश मौके से भाग गए। घटना में दोनों बाउंसरों को चाेट आई है, जिनका इलाज जारी है।

मदद को बुलाया, उसे ही छोड़ भागे बदमाश

बदमाशों ने सिग्मा बार संचालक को धमकी दी कि अगर बार चलाना हैं, तो हमसे बना कर रखनी होगी, वरना इसका अंजाम बुरा होगा। मधुसूदन ने उसे रिंग रोड पर बुलाया। कॉफी बार और सिगमा बार संचालकों ने बदमाशों की कार का पीछा किया। इसके बाद शिवदासपुरा इलाके में रिंग रोड पर दोनों गुट आमने-सामने हो गए। यहां पर मधुसूदन ने अपने साथी बाली सिरोली को बुलाया। बाली यहां पर अपने साथी ख्याली मीणा की कार लेकर आया था। जहां पर आमने-सामने होने के दौरान मधुसूदन तो कार लेकर भाग गया। जबकि बाली और उसके साथी यहीं फंस गए। बाद में उनकी कार में किसी ने आग लगा दी गई और उन्होंने भाग कर जान बचाई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading