सीकर के कोतवाली थाना इलाके में आज सुबह 4:30 के करीब चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपए चोरी कर लिए। चोरी करने के लिए तीन चोर बाइक लेकर आए। चोरों ने तीसरी दुकान में चोरी करने के लिए ताले तोड़े लेकिन चोरी नहीं कर सके। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो

सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड चोर। तीन चोर बाइक लेकर चोरी करने के लिए आए थे।
पहली वारदात तबला गेट के पास संजय कुमार मुकेश कुमार की दुकान पर हुई। संजय कुमार ने बताया कि चोरों ने यहां पर शटर को तोड़कर अंदर रखे नोटों की गड्डियां सहित करीब 4 लाख रुपए चोरी करके ले गए। संजय कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर वह दुकान पहुंचे। यहां पर शटर टूटा हुआ मिला।

तबेला गेट के पास संजय कुमार मुकेश कुमार की दुकान के बाहर सुबह चोरी की सूचना मिलने के बाद मौजूद लोग।
दूसरी वारदात पताशा की गली में बजरंग लाल की दुकान पर हुई। बजरंगलाल ने बताया कि वह रात को 9:45 बजे के करीब दुकान से गए थे। दुकान में करीब 35 से 40 हजार रुपए रखे हुए थे। सुबह पड़ोसी ने सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है,साथ ही काउंटर भी बाहर पड़ा है।

पताशा की गली के दुकानदार बजरंगलाल,इनकी दुकान से चोर करीब 35 से 40 हजार रुपए चोरी करके ले गए। काउंटर भी बाहर छोड़कर गए।
बजरंगलाल की दुकान के नजदीक ही दिनेश ट्रेडिंग कंपनी के ताले तोड़े गए लेकिन यहां चोर चोरी नहीं कर पाए। इधर मामले में मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल सुभाष महरिया का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर नजर आ रहे हैं। आरोपियों की तलाश में टीम लग चुकी है।

दुकानों के आस से पुलिस को सरिए और पाइप मिले हैं,अंदेशा है कि इन्हीं से शटर तोड़े गए।
बता दें कि आज जिन दुकानों में चोरी का प्रयास हुआ। वह कोतवाली पुलिस थाने से करीब 600-700 मीटर एरिया में ही है। इसके पहले चोरों ने 12 जुलाई को सीकर के सागर शोरूम में लाखों रुपए की चोरी की थी। इस मामले में भी पुलिस के हाथ आज तक खाली है।
यह भी पढ़ें :
सीकर में सागर शोरूम में चोरी:छत पर लगे डक कूलर की पाइप से घुसा चोर, CCTV कैमरे भी बंद थे

सीकर के कोतवाली थाना इलाके में पुलिस थाने से करीब 250-300 मीटर दूर सागर शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोर छत पर लगे डक कूलर की पाइप से अंदर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।(पढ़िए पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments