☜ Click Here to Star Rating


पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान होकर सुसाइड करने वाला पाली निवासी मृतक मुकेश।

पाली में रविवार सुबह एक दो बच्चों के पिता ने घर में फंदा लगाकर जान ने दी। उसकी जेब में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें अपनी पत्नी और एक युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। इसके साथ ही मरने से पहले दो वीडियो बनाए। जिसमें बोला कि जीना चाहता हूं लेकिन उसने

.

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर विलाप करती मृतक की बहनें।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर विलाप करती मृतक की बहनें।

पाली शहर के चामुंडा नगर (शेखावत नगर) में रहने वाले 33 वर्षीय मुकेश पुत्र हंसराज रविवार की सुबह अपने घर में फंदा लगा लिया। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने मुकेश को छोड़कर गई उसकी पत्नी और एक युवक सहित तीन जनों पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर विलाप करती मृतक के समाज के लोग।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर विलाप करती मृतक के समाज के लोग।

पुलिस को दी रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि मृतक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। वर्ष 2012 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसे 12 और 9 साल के दो बेटे हुए। उसकी जिंदगी में मुसीबत करीब सात महीने पहले उस समय आई जब वह अपनी पत्नी के लिए शहर की एक शॉप पर सिलाई मशीन किश्तों पर खरीदने गया। जहां से उसने मशीन खरीदी उसी युवक ने उसकी पत्नी को काम दिलाना शुरू किया। इस तरह उस युवक का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया।

दो बच्चों को छोड़ चली गई मृतक की पत्नी मृतक की बहन प्रेमलता का आरोप है कि आरोपी युवक ने अपनी पत्नी को छोड़ रखा है और उसके मृतक भाई मुकेश की पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। ऐसे में 28 अप्रेल 2025 को मुकेश की पत्नी उसे छोड़कर चली गई। जिसे आरोपी युवक ने किराया का मकान दिलाकर रखा है। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके भाई के साथ मारपीट की और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए भी हड़पे। पत्नी की बेवफाई और आरोपियों के धमकाने से मुकेश डिप्रेशन में रहने लगा और आखिरकार परेशान होकर उसने 7 सितम्बर 2025 को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले मृतक ने दो वीडियो भी बनाए वीडियो 01 – मुझे माफ करना मेरे भाई। मैं आज इस दुनिया को अलविदा कहने जा रहा हूं। क्योंकि मैं परेशान हो चुका हूं अब ज्यादा सहन नहीं कर सकता। उसने मेरी पत्नी को जाल में फंसाकर मेरी पूरी जिंदगी तबाह कर दी। मैं चाहता हूं कि उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। मेरे जाने के बाद मेरे बच्चों का ख्याल रखना। वीडियो 02 – मुझे माफ करना मेर भाई मेरी बहनों। अब मैं ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकता। उसने मशीन देकर मेरी बीवी को फंसाया। अब मैं ज्यादा सहन नहीं कर सकता। बर्दाश्त करने की बहुत कोशिश की लेकिन हो नहीं रहा है। मैं बहुत कौनसी कर रहा हूं जीने की लेकिन रोज-रोज मरने से अच्छा है एक बार ही मर जाऊ। मामला दर्जकर जांच शुरू की मामले में कोतवाली थानाप्रभारी अनिल विश्नोई ने बताया कि मृतक की बहन ने मृतक की पूर्व पत्नी, एक युवक सहित कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। जिसमें उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उनकी दी रिपोर्ट अनुसार मामला दर्जकर जांच शुरू की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading