☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान के राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी ने रविवार को कोटपूतली का दौरा किया। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

.

मंत्री ने ग्राम कंवरपूरा में तिल, ग्वार और बाजरे की फसलों की स्थिति देखी। साथ ही ग्राम गोवर्धनपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिवृष्टि से हुई फसल, आवास और पशु क्षति की जानकारी ली।

चौधरी ने अधिकारियों को जर्जर भवनों और कच्चे मकानों की निगरानी के निर्देश दिए। पटवारी और ग्राम विकास अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करने को कहा। कृषि और राजस्व विभाग को खराब फसलों की गिरदावरी समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से करने के आदेश दिए।

मंत्री ने स्थानीय किसानों से बातचीत कर प्रशासनिक सहायता का फीडबैक लिया। आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन की गुणवत्ता, पंजीकृत बच्चों की संख्या और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के जर्जर भवनों की मरम्मत का आदेश दिया।

चौधरी ने कहा कि किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार इस कठिन समय में उनके साथ है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय से काम करने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद इस दौरान कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश सहारण, एसडीएम बृजेश चौधरी, डीएसपी राजेंद्र भूरडक, तहसीलदार रामधन गुर्जर, उपनिदेशक कृषि रामजी लाल यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं जिला प्रभारी सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने विराटनगर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मानसून और अतिवृष्टि से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ग्राम भाबरू में उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्रों के अच्छे नामांकन और परीक्षा परिणामों की सराहना की। भवन और पेयजल टंकी की नियमित सफाई के निर्देश दिए। मानसून के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारियां करने को कहा।

खेतों में जाकर अतिवृष्टि से फसलों पर पड़े प्रभाव का जायजा लिया। किसानों से संवाद कर प्रशासनिक सहायता पर फीडबैक लिया। पटवार हल्का निरीक्षण में राज खसरा गिरदावरी एप से की जा रही ऑनलाइन गिरदावरी की जांच की। बाजरा फसल के नुकसान से प्रभावित किसानों को सहायता देने के निर्देश दिए। वभाबरू सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। पोषाहार, सफाई व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी ली।

ये रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी विराटनगर अमिता मान, तहसीलदार लालाराम यादव, शशिकांत शर्मा, प्राचार्य मातादीन मीणा, पटवारी नरेश यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading