![]()
जयपुर में एक कलयुगी पिता के डेढ़ साल की मासूम बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी के घर मां के जाने पर पीछे से कलयुगी पिता ने दरिंदगी की। दर्द से रोने-बिलखने पर बच्ची को छोड़कर आरोपी पिता भाग निकला। पुलिस स्टेशन में सोमवार शाम पीड़ित मासूम बच
पुलिस ने बताया- जयपुर में रहने वाली 20 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह पति-बच्चों के साथ किराए पर रहती है। आरोप है कि 25 जुलाई की रात वह पड़ोसी के घर पर गई थी। पड़ोस के घर बैठकर सहेली से बातचीत कर रही थी। उसके घर पर उसकी डेढ़ साल की बेटी और पति मौजूद थे। आरोप है कि घर में मासूम बेटी को अकेला पाकर आरोपी पति ने गलत काम किया।
दरिंदगी का शिकार होने पर दर्द से रोने-बिलखने पर आरोपी पति भाग गया। बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर उसकी मां घर पहुंची। घर के अंदर जाने पर बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। पीड़ित मासूम को पड़ोसियों की मदद से तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। मासूम की मां ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई।
एडि.डीसीपी (सीकाउ) पूनम चन्द विश्नोई का कहना है- बच्ची की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में सोमवार रात FIR दर्ज की गई। पीड़ित मासूम का मेडिकल करवाया गया है। जल्द ही आरोपी पिता को ढूंढ़कर पकड़ लिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments