☜ Click Here to Star Rating



पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र ने अपने घर के पड़ोस में रहने वाले युवक पर रास्ते में हमला कर दिया।

हनुमानगढ़ में पहले से चली आ रही रंजिश को लेकर पिता-पुत्र ने अपने घर के पड़ोस में रहने वाले युवक पर रास्ते में हमला कर दिया। लोहे की रॉड से सिर में वार कर चोट मारी और मारपीट की। इस संबंध में सदर पुलिस थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया ह

.

एएसआई मुसे खां ने बताया कि संदीप (28) पुत्र भादर राम नायक निवासी गांव बहलोलनगर ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोस में सुरेंद्र नायक और उसका पिता मोटाराम रहते हैं। इनकी उनके साथ पुरानी रंजिश चल रही है। सुरेंद्र रोजाना शराब पीकर उनके साथ झगड़ा करता है। 18 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में सुरेंद्र और उसका पिता मोटाराम मिले। उसे रोककर सुरेंद्र ने सिर में लोहे की रॉड से वार किया, जबकि मोटाराम ने मुक्कों से मारपीट की। इससे वह नीचे गिर गया।

मौके पर आए सतपाल पुत्र काशीराम वगैरा ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया और भर्ती करवाया। उसके सिर में टांके आए। इलाज के बाद छुट्टी मिलने के बाद उनकी आपस में राजीनामा की बात चली मगर राजीनामा नहीं हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading