![]()
कुल्हाड़ी के हमले में घायल हुए युवक को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डूंगरपुर के धम्बोला थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में एक पिता ने शराब के नशे में अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना रतनपुरा माताजी फला गांव में हुई। कालूराम पुत्र प्रभुलाल अहारी घर पर था। इसी दौरान उसके पिता प्रभुलाल अहारी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बिना किसी कारण के शराब के नशे में कालूराम पर वार कर दिया।
कुल्हाड़ी कालूराम के सिर और गाल पर लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस को बुलाया।
घायल कालूराम को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। हमले के बाद से पिता घर छोड़कर फरार हो गया है।
परिजनों ने घटना की जानकारी धम्बोला थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments