![]()
पुष्टिमार्ग की हवेली श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में वल्लभकुल के पहुंचने पर फूलों बरसा कर किया स्वागत।
पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है। मंदिर प्रशासन की सूचना के आंकड़ों के अनुसार आज सुबह मंगला झांकी से लेकर राजभोग झांकी तक के दर्शन में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। ज
वही आज जन्माष्टमी की सेवा के लिए तिलकायत पुत्र विशाल बावा एवं लाल बावा सहित वल्लभ कुल परिवार के सदस्य श्रीनाथजी की हवेली पहुंचे। इस दौरान वल्लभ कुल परिवार का गोविंद चौक, दिल्ली बाजार और मोती महल चौक पर मंदिर के सेवकों, बृजवासी संघ, गाइड संघ व वैष्णव जनों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। जन्माष्टमी पर विशाल बावा श्रीजी प्रभु व लाडले लाल प्रभु का पंचामृत स्नान कराएंगे व नंद महोत्सव पर सोने से बने पालने में पालना झुलाएंगे।
वल्लभ कुल परिवार में बहू दीक्षिता , बेटी पद्मिनी राव, प्रियंवदा और राधिका , सुदेव राव, रत्नाकर भी सेवा में नाथद्वारा पहुंचे। इस दौरान मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, हरि सिंह राजपुरोहित, लीलाधर पुरोहित, अर्जुन गुर्जर, नंदकिशोर गुर्जर सहित वैष्णवजन उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments