☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर में महिला की हत्या कर तहखाने में दफनाए गए शव को पुलिस ने निकलवाया।

डूंगरपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। लाश को दुकान में बने तहखाने में दफना दिया। 6 दिन बाद खुद ही थाने में पहुंचा, पुलिस से बोला- मैंने पत्नी की हत्या करके दफना दिया है।

.

यह सुनते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने कहा कि वह पत्नी के बार-बार अलग-अलग मर्दों के साथ भागने से परेशान था। मामला चौरासी थाना क्षेत्र के सुराता गांव का है।

महिला 20 सितंबर को भी किसी के साथ भाग गई थी। पति डूंगरपुर से पत्नी को मनाकर 27 सितंबर को घर लाया। इसके बाद रात में हत्या करके शव दुकान के नीचे बने तहखाने में गड्‌ढा खोदकर दफना दिया।

महिला के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

महिला के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

सीमलवाड़ा डीएसपी राजकुमार राजोरा ने बताया- सुराता गांव निवासी अरविंद रोत (33) ने 27 सितंबर की रात पत्नी चेतना (30) की हत्या कर दी थी। इस घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने 29 सितंबर को घर के पास ही अपनी दुकान के तहखाने में गड्ढा खोदकर पत्नी के शव को दफना दिया। इसके बाद आरोपी इधर-उधर घूमता रहा।

आरोपी अरविंद ने 3 अक्टूबर को सुबह चौरासी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी।

महिला के शव को तहखाने से निकालने के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई।

महिला के शव को तहखाने से निकालने के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई।

पीहर और ससुराल पक्ष में घंटों चली बातचीत

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक महिला के पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एसडीएम को मौके पर बुलाया। शव को बाहर निकालने से पहले पीहर और ससुराल पक्ष के बीच घंटों वार्ता चली। पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।

4 थानों की पुलिस की तैनात

मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी राजकुमार राजोरा सहित 4 थानों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। शाम को दोनों पक्षों के बीच वार्ता सफल होने के बाद पीहर पक्ष की मौजूदगी में एसडीएम ने दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया। शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश कर शव को तहखाने से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश कर शव को तहखाने से बाहर निकलवाया।

पत्नी के बार-बार भागने से परेशान था पति

पुलिस ने बताया- महिला का पति घर के पास ही दुकान चलाता है। वहीं, महिला घर पर ही रहती थी, लेकिन वह दो-तीन बार अलग-अलग लोगों के साथ भाग गई थी। इससे वह परेशान था।

महिला 20 सितंबर को भी किसी के साथ भाग गई थी। पति 27 सितंबर को डूंगरपुर से महिला को मनाकर घर लाया था। इसके बाद रात में हत्या कर शव दुकान के नीचे बने तहखाने में गड्‌ढा खोदकर दफना दिया। दोनों के एक पांच साल का बच्चा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading