☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर हनुमानगढ़ से है। यहां गोलूवाला कस्बे में गुरुद्वारा मेहताबगढ़ साहिब में प्रबंधन कमेटी को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने गुरुद्वारे में कब्जा करने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष से झड़प हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें 1. हनुमानगढ़ में गुरुद्वारे पर कब्जे का विवाद, हिंसक झड़प हनुमानगढ़ के गोलूवाला कस्बे में गुरुद्वारा मेहताबगढ़ साहिब में प्रबंधन कमेटी को लेकर चल रहे विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के 80 से ज्यादा लोगों ने गुरुद्वारे में कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद दूसरे पक्ष से झड़प हो गई। इसमें बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें

2. आर्मी चीफ बोले- अबकी बार भारत संयम नहीं रखेगा श्रीगंगानगर में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा- जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा। इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना है या नहीं। पूरी खबर पढ़ें

3. खांसी की दवा सरकार की जांच में सही मिली सीकर, झुंझुनूं और भरतपुर में पिछले दिनों जिस खांसी की दवा को पीने से बच्चों के बीमार होने और कथित मौत के मामले सामने आए थे, वह दवाई सरकार की जांच में सही पाई गई। सरकार ने 6 अलग-अलग बैच की जांच करवाई, जिसमें सभी सॉल्ट की मात्रा स्टैण्डर्ड पाई गई। पूरी खबर पढ़ें

4. गहलोत बोले- जिला-स्टेट लेवल पर झगड़ा, कार्यकर्ता कन्फ्यूजन में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस की गुटबाजी और नेताओं के झगड़ों की बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। गहलोत ने कहा- कार्यकर्ता अभी कंफ्यूजन में है। जिला और स्टेट लेवल पर झगड़े हैं। वो सोचता है कहीं जाऊंगा तो कह देंगे यह तो उस गुट का है, यह उस गुट का है। पूरी खबर पढ़ें

5. भीड़ ने थाने पर किया पथराव, पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे जयपुर के रायसर थाने पर भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे। हालांकि बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके और आंसू गैस के गोले दागकर उग्र भीड़ को तितर-बितर गिया। दरअसल, वनकर्मियों की पिटाई से आहत युवक ने सुसाइड कर लिया था। मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. पति ने साथियों संग मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी को मारा पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए आरोपी ने मौके पर जहर की बोतल भी रख दी। फिर थाने में जाकर पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट लिखवा दी। पूरी खबर पढ़ें

7. लव मैरिज करने वाले युवक से हेड कॉन्स्टेबल ने रिश्वत मांगी सीकर में 2 दिन पहले ASI पद पर प्रमोट हुए हेड कॉन्स्टेबल ने लव मैरिज करने वाले युवक से 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी। हेड कॉन्स्टेबल ने लव मैरिज करने वाले युवक को पकड़ा था। युवती ने लड़के के पक्ष में बयान दिया, इसके बावजूद रिश्वत में मांगी। उसने कहा- 20 लाख देने पर भी शादी नहीं होती, मैं तो केवल 20 हजार मांग रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें

8. सांभर की गलियों में बाइक दौड़ाते नजर आए सनी देओल बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों सांभर में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सनी देओल यहां बुलेट चलाते नजर आए। बाइक सवारी करते हुए वे एक्शन मोड में दिखे। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जमा हो गई। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. बाघिन सुल्ताना ने 10 मिनट तक पर्यटकों को रोका सवाई माधोपुर के रणथंभौर में सिंह द्वार पर बाघिन टी-107 सुल्ताना चहलकदमी करती नजर आई। इस दौरान करीब 10 मिनट तक पर्यटकों और श्रद्धालुओं के वाहन रुके रहे। बाघिन के सड़क से हटने और जंगल में जाने के बाद यातायात सुचारू हो सका। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस की सभा खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलने और जिला मुख्यालय में फेरबदल को लेकर कांग्रेस खैरथल में सभा करेगी। इसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा शामिल होंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading