☜ Click Here to Star Rating


चित्तौड़गढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार सात महीने बाद अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। फरवरी महीने में रतनलाल गाडरी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन उसके बाद लंबे समय तक कार्यकारिणी की सूची का इंतजार करना पड़ा। अब जाकर पार्टी

.

आक्या खेमे में खुशी, तीन जनों को मिला स्थान

सूची जारी होते ही चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी टीम से तीन लोगों को इस बार कार्यकारिणी में जगह मिली है। इनमें अशोक रायका, प्रवीण सिंह राठौड़ और कैलाश जाट का नाम शामिल है। इन तीनों को जिला कार्यकारिणी का हिस्सा बनाए जाने से आक्या खेमे में उत्साह का माहौल है। जिला कार्यालय पर जब घोषणा की गई, तो खुद जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने सभी का स्वागत कर उन्हें जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

सांसद के करीबी को भी पहली बार मौका

इस लिस्ट की एक और खासियत यह है कि चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के करीबी माने जाने वाले हर्षवर्धन सिंह रूद को भी पहली बार कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। पार्टी में उन्हें महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे भाजयुमो में अलग-अलग पद पर रहे है। लेकिन लंबे समय से उन्हें कोई पद नहीं मिला था।

जिम्मेदारी मिलने के बाद खुशी जताते हुए समर्थक।

जिम्मेदारी मिलने के बाद खुशी जताते हुए समर्थक।

भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकारिणी में कई उपाध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें सीपी नामधराणी, सुशीला जीनगर, रतनलाल अहीर, देवी लाल जनवा, नरेंद्र सिंह राजपूत, अशोक रायका, चंद्रशेखर इडरा और ओंकार लाल धाकड़ को शामिल किया गया है। इस टीम में नए और पुराने नेताओं का संतुलन देखने को मिलता है।

हर्षवर्धन सिंह रूद का इंतजार हुआ खत्म, पार्टी में मिली जगह

महामंत्री के पद पर कैलाश मंत्री, रघु शर्मा और हर्षवर्धन सिंह रूद को नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि रघु शर्मा पर पार्टी ने लगातार भरोसा जताया है। वह इससे पहले भी प्रवक्ता और जिला महामंत्री के रूप में काम कर चुके हैं और यह उनका छठा कार्यकाल होगा।

वहीं मंत्री पद पर भी कई नए नाम सामने आए हैं। आरती बारेशा, संतरा मेघवाल, शौकीन चापलोत, देशराज गुर्जर, कालीबाई मीणा, गोवर्धन जाट, पारस बीरवाल और कैलाश जाट को मंत्री बनाया गया है। इन नियुक्तियों से साफ है कि पार्टी ने समाज के हर वर्ग और अलग-अलग क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। इसमें कालीबाई और गोवर्धन जाट के अलावा सभी नए है।

कोषाध्यक्ष और अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी

कोषाध्यक्ष के पद पर हरीश ईनाणी को लगातार दूसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई है। सह कोषाध्यक्ष के रूप में सूर्यपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियां भी बांटी गई हैं। मनोज पारीक को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि सह प्रभारी की भूमिका लोकेश त्रिपाठी निभाएंगे। इसके अलावा पारस टेलर को सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

आक्या टीम को भी बीजेपी की कार्यकारिणी लिस्ट में मिली जगह।

आक्या टीम को भी बीजेपी की कार्यकारिणी लिस्ट में मिली जगह।

जिला प्रवक्ता और आईटी की जिम्मेदारी भी दी

प्रवक्ताओं की लिस्ट में भी नए-पुराने लोगों का मिश्रण है। संजू लड्डा, दीपक, अंजू गुर्जर, मानवेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके साथ ही तकनीकी और डिजिटल जिम्मेदारी भी बांटी गई है। नंदकिशोर को जिला आईटी संयोजक, आशीष शर्मा को सह आईटी संयोजक, कुलदीप चतुर्वेदी को सोशल मीडिया प्रभारी और दीपक अग्रवाल को जिला शहर सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस कार्यकारिणी में जहां नए चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं पुराने नेताओं को भी उनकी निष्ठा और मेहनत के आधार पर अहम जिम्मेदारी दी गई है। यह सूची समाज के अलग-अलग वर्गों, क्षेत्रों और अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यही वजह है कि लिस्ट जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।

रघु शर्मा पर फिर जताया पार्टी ने भरोसा

पार्टी ने रघु शर्मा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला महामंत्री बनाया है। वह पहले भी कई बार जिला प्रवक्ता और महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें फिर से सौंपी गई है। यह उनका छठा कार्यकाल है, जो उनके अनुभव और मेहनत को दर्शाता है। इसके अलावा रघु शर्मा सांसद जोशी के भरोसेमंद और करीबी माने जाते है।

संगठन की मजबूती की तैयारी, सभी को मिली जगह

जिला कार्यकारिणी की यह नई टीम आने वाले समय में पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाएगी। पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक, संगठन को मजबूत करना और जनता तक पार्टी की नीतियां पहुंचाना इन सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। पार्टी चाहती है कि जिले में संगठन पहले से ज्यादा मजबूत बने और हर वर्ग के लोग खुद को भाजपा से जुड़ा महसूस करें।

चित्तौड़गढ़ जिले की भाजपा कार्यकारिणी की नई लिस्ट ने सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के करीबी, सांसद सीपी जोशी के समर्थक और कई पुराने नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। साथ ही युवाओं और नए चेहरों को भी जिम्मेदारी देकर संगठन को नई ऊर्जा देने की कोशिश की गई है। यह कार्यकारिणी आने वाले चुनावों में भाजपा की मजबूती और जीत का आधार बनेगी, ऐसा पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading