☜ Click Here to Star Rating


कांग्रेस विधायक ने बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जुलूस निकालने की धमकी दे डाली। मामला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ का है। जहां कांग्रेस विधायक शिमला नायक पंचायत समिति की साधारण सभा की हो रही बैठक में हिस्सा ले रहीं थीं।

.

इस दौरान विधायक ने सिंचाई विभाग पर कांग्रेस-बीजेपी में भेदभाव करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा-राजस्थान सरकार ने 256 खालों (खेत के साइड में बनने वाले छोटे नाले) के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट जारी किया था।

बैठक में विधायक ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की।

बैठक में विधायक ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की।

इसमें से 100 करोड़ रुपए अनूपगढ़ क्षेत्र के लिए थे। मगर विभाग ने उनके बताए गए गांवों में एक भी खाला नहीं बनाया। विधायक ने खालों के निर्माण में घोटाले का भी आरोप लगाया।

दरअसल साधारण सभा की बैठक में विधायक सभी विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर रहीं थीं। इस दौरान विधायक खाले निर्माण को लेकर मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के जेईएन अनुराग पर बरसी पड़ीं।

बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी विधायक ने कहा-

QuoteImage

200 करोड़ में से आपने अनूपगढ़ को कितने दिए। 100 करोड़ अनूपगढ़ और 100 करोड़ रायसिंहनगर को देते। मगर बहुत बड़ा घोटाला आपके विभाग ने किया है। जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों की आपने तौहीन की है। मगर जब मैने विधानसभा में सवाल लगाया तो आपने विभाग ने जो डाटा दिया वो मैरे पास है। मैं आपको चेतावनी के साथ कहती हूं। आपने भेदभाव करते हुए बजट का वितरण किया तो मैं जुलूस निकाल दूंगी हाथों हाथ।

QuoteImage

पूरे मामले को लेकर सिंचाई विभाग के जेईएन अनुराग ने कहा कि खालों के निर्माण का निर्णय विभागीय कमेटी ने लिया था और उन्हें विस्तृत जानकारी नहीं है।

इस दौरान सभा में जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया और पंचायत समिति प्रधान राधा डागला भी मौजूद थे। पंचायत समिति सदस्य भागीरथ शर्मा और राजेंद्र बिश्रोई ने भी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि विभाग जनप्रतिनिधियों से बिना पूछे काम करता है।

पंचायत समिति सदस्यों ने रखीं समस्याएं ग्राम पंचायत के सरपंचों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। ग्राम पंचायत 27 के सरपंच मनवीर सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत समय पर काम पूरा करने की मांग की। ग्राम पंचायत 15 एलएम के प्रतिनिधि लखविंदर सिंह ने चक 17 एलएम के वाटर वर्क्स की समस्या बताई। ग्राम पंचायत 90 जीबी के सरपंच जरनैल सिंह ने नए खालों के निर्माण की मांग की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading