![]()
बूंदी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
बूंदी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठी है। भाजपा महिला मोर्चा ने मांग को लेकर कलेक्टर अक्षय गोदारा के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुरेश अग्रवाल पार्टी और समाज के सक्रिय और सम्मानित कार्यकर्ता हैं। उन पर हुआ हमला एक सुनियोजित साजिश का परिणाम है। इस घटना से न केवल कानून व्यवस्था की कमजोरी उजागर हुई है, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नुपूर मालव, महामंत्री रजना जोशी, बबीता दाधीच, सुप्रिया धाभाई, कविता कहार, कमलेश सक्सेना, प्रिया भील और सुनीता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments