☜ Click Here to Star Rating



सिरोही में आबकारी विभाग ने हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सिरोही में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई में हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त की है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर शुक्रवार देर शाम को बागसीन टोल पर कार्रवाई की गई।

.

आबूरोड के निरीक्षक भंवरलाल और सिरोही आबकारी थाने के प्रहराधिकारी लेखराज ने बागसीन टोल पर एक कार को रोकने का प्रयास किया। तस्कर ने विभाग के वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

कार की तलाशी लेने पर पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब रेड लेबल के 6 कार्टन में 72 बोतलें मिलीं। साथ ही बीयर के 49 कार्टन में 1176 टीन भी बरामद हुईं। आबकारी विभाग ने कार ड्राइवर नरेश पुत्र गजानंद जाट को गिरफ्तार किया है। वह भिवानी, हरियाणा का रहने वाला है। वाहन और अवैध शराब को जब्त कर आबकारी थाना सिरोही लाया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शराब करनाल, हरियाणा से लाई गई थी। इसे गुजरात के मेहसाणा जिले में सप्लाई करने की योजना थी। आबकारी विभाग के अधिकारी चालक से और पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे हुए हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading