![]()
एंबुलेंस से घायल कॉन्स्टेबल को जयपुर ले जाते पुलिसकर्मी।
अलवर के थानागाजी पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल दयाराम गुर्जर को थाने के अंदर खुद के हथियार से गोली लग गई। गोली नाक के पास लगी। अब कॉन्स्टेबल को जयपुर में इलाज जारी है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है।
अलवर पुलिस एसपी सुधीर चौधरी ने बताया- गोली थाने के अंदर ही लगी है। हथियार से कैसे चली, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
घायल कॉन्स्टेबल को जयपुर भिजवा दिया गया। वहां इलाज जारी है। प्रारंभिक तौर पर हथियार की सफाई के दौरान कॉन्स्टेबल दयाराम गुर्जर को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। हालांकि जांच जारी है।
पुलिस उप अधीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि हादसा हथियार चेक करते समय हुआ। घायल कॉन्स्टेबल को गंभीर हालत में जयपुर भेजा गया, जहां उपचार जारी है। अभी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments