![]()
धौलपुर डीएसटी ने अवैध शराब की खेप के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
धौलपुर में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसटी टीम प्रभारी प्रेमसिंह ने सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल को सूचना दी थी कि जलालपुर रोड उदई का पुरा मोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध शराब के कार्टून लेकर खड़ा है।
सूचना मिलते ही एएसआई मोहनलाल अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति 12 कार्टून के साथ खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश (35) पुत्र होतम सिंह बताया। वह उदई का पुरा, थाना मनियां, जिला धौलपुर का रहने वाला है। आरोपी के पास से मिले 12 कार्टून में से 7 कार्टून में शराब की बोतलें और 3 कार्टून में बीयर की बोतलें भरी हुई थीं। पुलिस ने मौके पर ही सभी अवैध शराब को जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर थाने ले गई। उसके खिलाफ अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments