![]()
अमृत योजना के तहत 5 करोड़ की लागत से होगा डोल तालाब का सौंदर्यीकरण।
बारां के ऐतिहासिक डोल तालाब को दूसरे चरण के तहत विकसित किया जाएगा। इसके लिए अमृत योजना के तहत 5 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। नगर परिषद ने इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दूसरे चरण के तहत डोल तालाब की पाल पर चारदीवारी, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। यह कार्य डोल मेले के समापन के बाद शुरू होने की संभावना है।
डोल तालाब हाड़ौती क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इसके किनारे प्रसिद्ध डोल मेला आयोजित होता है। जलझूलनी एकादशी पर 57 से अधिक देव विमानों का इसी पाल पर जलवा पूजन होता है।
नगर परिषद के सूत्रों के अनुसार, पहले दूसरे चरण के लिए 50 करोड़ रुपए मिलने थे। लगातार प्रस्ताव भेजने के बावजूद यह राशि स्वीकृत नहीं हुई। अब 5 करोड़ रुपए की स्वीकृति के साथ दूसरे चरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
इस राशि से नए पार्क विकसित किए जाएंगे। तालाब के चारों तरफ लाइटिंग और पाल का विकास कार्य होगा। बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क और ईको ट्रेल भी बनाए जाएंगे।
डोल तालाब में पहले चरण के तहत 24 करोड़ रुपए से कार्य पूरे हो चुके हैं। इसमें साल भर तालाब में पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह से ट्रीटमेंट किया गया है। पूरे तालाब में ब्लैक कोटिंग की गई है, जिससे पानी का रिसाव रुक सके।
एक्सईएन भुवनेश मीना ने बताया कि शहर में डोल तालाब में 5 करोड़ रुपए की लागत से कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत पार्क, ओपन जिम, चारदीवारी समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments