☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर की उदय मंदिर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जोधपुर की उदय मंदिर थाना पुलिस ने शहर के एक व्यक्ति को फोन कर उसके नाम से सिम कार्ड जारी होने की बात से बताकर डराने धमकाने और उससे रुपए लेने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी CBI अधिकारी बनकर पीड़ित को

.

इसको लेकर अमित कुमार पुरोहित निवासी थानवी बिल्डिंग रायबहादुर मार्केट की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। बताया की उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया। जिसने बताया कि उसके नंबर से एक सिम कार्ड जारी हुआ है और यह सिम कार्ड दिल्ली पुलिस को दिया जा रहा है। फोन करने वाले ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक सीबीआई लेटर भेज कर धमकाया और अलग-अलग बैंक खातों से 196581 रुपए भी डलवाए। साथ ही कहा कि वेरिफिकेशन के 2 घंटे में आपकी रकम वापस आ जाएगी। वेरिफिकेशन के बाद भी उनके खाते में रुपए नहीं आए तो उन्हें संदेह हुआ जिसको लेकर उन्होंने उदय मंदिर थाने में रिपोर्ट दी।

उदय मंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी मुकेश गर्ग (31) पुत्र नरसिंह गर्ग निवासी रामड़ावास कला गुरुओं का बास पुलिस थाना कापरड़ा, सोहन सिंह (26) पुत्र सत्यनारायण सिंह रावणा राजपूत निवासी राजपूतों का बास साथीन, हाल जगमालजी पेट्रोल पंप, बोराणा डेयरी के पास पुलिस थाना बनाड़ को गिरफ्तार किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading