ये हैं अलवर सरस डेयरी के चुने गए डायरेक्टर।
अलवर सरस डेयरी के सभी 12 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। शुक्रवार को अलवर व खैरथल-तिजारा से 2 जनों ने नामांकन वापस ले लिए। इसलिए डायरेक्टर के 12 पदों पर 12 ही आवेदन बचे तो सब निर्विरोध बन गए। चुने गए 12 डायरेक्टर में से एक केंद्रीय मंत्री भू

ये सरस डेयरी के निर्वाचित डायरेक्टर। बायें से दायीं तरफ दूसरे नंबर पर नितिन सांगवान हैं।
ये बने हैं डायरेक्टर, कहां से कौन
अनिल नरूका पृथ्वीपुरा अलवर, रामफल शाहपुर अलवर, शिवलाल मीणा भावला का बास अलवर, साहूनी अलबक्श का बास अलवर, संजय कुमार मीना परवैणी अलवर, समय सिंह मीणा रामपुरा अलवर, अजीत सिंह हाजीपुर खैरथल तिजारा, नजमा नौगांवा खैरथल तिजारा, नितिन सांगवाल सिरोडखुर्द खैरथल तिजारा, माया देवी माजरी गुर्जर खैरथल तिजारा, महेंद्र सिंह यादव गूंती कोटपूतली बहरोड़, मिनाक्षी भीटेड़ा कोटपूतली बहरोड़ से डायरेक्टर बनी है।

ये हैं अलवर डेयरी के चुनाव में चुने गए डायरेक्टर।
कुल 19 नामांकन जमा हुए थे
डेयरी के डायरेक्टर के चुनाव में कुल 19 नामांकन जमा हुए थे। जिनमें से 5 नामांकन खारिज हो चुके हैं।अब दो नामांकन वापस होने के बाद केवल 12 नामांकन बचे। तब जाकर निर्विरोध चुनाव हुआ। चुनाव के बाद अधिकतर डायरेक्टर एक ही जगह पहुंचे। पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा व इंद्र यादव चुनाव में लगे हुए थे।

अलवर सरस डेयरी में अब ये चार महिलाएं भी डायरेक्टर चुनी गई हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments