![]()
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घोटाद गांव में सड़क किनारे पैदल चल रहे कमलेश डोडियार को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सागवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार घोटाद गांव निवासी डायालाल डोडियार ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनका भतीजा कमलेश डोडियार लिमड़ी गांव स्थित माताजी के मंदिर से दर्शन कर पैदल अपने घर लौट रहा था। घोटाद पुलिया के पास सामने से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सागवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए। हालांकि, घर आने के बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे दोबारा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद कमलेश को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments