पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, RBM अस्पताल में इलाज जारी।
भरतपुर जिले के उच्चैन इलाके से मेला देखने आ रहे पति पत्नी की बाइक का एक्सीडेंट हो गया। पति पत्नी बाइक पर सवार होकर मेला देखने के लिए जा रहे थे। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी यह पता नहीं लग सका है कि बाइक को कि
घटना में पति की मौत पत्नी घायल
हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि मुकेश और उसकी पत्नी मीना निवासी तोता नगला मेला देखने के लिए भरतपुर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। घटना में दोनों घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस से आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं मीना कुमारी की हालत गंभीर है। जिसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।
मेला देखने भरतपुर जा रहे थे दोनों
मुकेश के भाई करन सिंह ने बताया कि मुकेश और उसकी पत्नी मीना घर से जसवंत प्रदर्शनी देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में एक्सीडेंट कैसे हुआ यह पता नहीं है। घटना में मुकेश की मौत हो गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments