☜ Click Here to Star Rating



ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) की पिछले साल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट जारी कर दी गई है। IIT रुड़की की ओर से जारी रिपोर्ट में सामने आया है कि सबसे ज्यादा स्टूडेंटस महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश से परीक्षा में बैठ रहे हैं, लेकिन क्वालिफाई महज क

.

सलेक्शन पसेंटेज 26 रहा। गेट में पुरु‌षों का सलेक्शन 22 प्रतिशत अऔर महिलाओं का महज 14 प्रतिशत है। पेपर इतना टफ रहा कि 31,130 स्टूडेंट्स के शून्य या इससे कम नंबर आए है। सबसे ज्यादा कम्प्यूटर साइंस एवं इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी के पेपर में 12894 स्टूडेंट्स के 0 से कम अंक हैं। कोर ब्रांचेस के आंकड़ों का एनालिसिस किया जाए तो इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन के पेपर में 1627, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 5263, सिविल इंजीनियरिंग में 3685 और मैकेनिकल के पेपर में 1567 स्टूडेंट्स ने शून्य व माइनस अंक हासिल किए।

सबसे डिमांडिंग ब्रांच… कंप्यूटर साइंस का औसत स्कोर 16.46

एमटेक के लिए सबसे डिमांडिंग ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच में छात्रों को औसत स्कोर 100 में से 16.46 अंक रहा। वहीं, इस ब्रांच की क्वालिफाइंग कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 29.2 अंक रही। इसी ब्रांच का न्यूनतम स्कोर माइनस 18.08 अंक रहा। जबकि अन्य ब्रांच का न्यूनतम स्कोर इससे कम ही रहा। इसी ब्रांच में छात्रों ने सबसे अधिक 100 में से 100 अंक भी हासिल किए हैं। यूजी के साथ पीजी में भी सीएसई ब्रांच के लिए सबसे अधिक कॉम्पिटिशन रहता है।

सीएसई के अलावा अन्य किसी भी पेपर में छात्र 100 प्रतिशत अंक हासिल करने में सफल नहीं हो पाए। उधर, नई ब्रांच डेटा एनालिसिस कट का भी औसतन स्कोर 11.39 अंक रहा। वहीं क्वालिफाइंग कट ऑफ सामान्य वर्ग में 29 अंक रहा। गेट से पहले यह परफॉर्मेंस रिपोर्ट छात्रों के लिए जारी की जाती है। इससे छात्र गेट के स्कोरिंग ट्रेंड का अंदाजा लगा सकते हैं।

अधिकतम 40 अंक रही कटऑफ

गेट के सभी पेपर की कट ऑफ अलग-अलग रहती है। पिछले साल अधिकतम कट ऑफ 40 अंक रही। हालांकि कोर ब्रांच की कट ऑफ काफी कम रही है। गेट का पेपर 100 अंकों का होता है। जनरल एप्टीट्यूट के 15 अंक के सवाल होते हैं। 35 अंक संबंधित पेपर से जुड़े होते हैं।

मैकेनिकल का पेपर हाई स्कोरिंशः पिछले साल मैकेनिकल का पेपर हाई स्कोरिंग रहा। 263 उम्मीदवारों ने 80 से 90 अंकों के बीच स्कोर किया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पेपर में 114, डेटा एनालिसिस में 11, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन 4 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मात्र एक ही छात्र 80 से 90 अंक स्कोर कर पाया



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading