☜ Click Here to Star Rating


पाली के बांगड़ कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की लाइन।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से 19 से 21 सितंबर तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा पाली शहर के 18 केंद्रों पर आयोजित हो रही है।

.

इसको लेकर शुक्रवार सुबह आठ बजे ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुंच गए। कोई अपना रूम नम्बर देखता नजर आया तो कोई पैन संभालता दिखा।

शहर के बांगड़ कॉलेज परीक्षा केंद्र में कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी जा रही थी।

यहां अभ्यर्थियों के मन्नत के धागे कैंची से काटे गए। शूज खुलवाए गए। गले में पहना ब्लूटूथ खुलवाया गया। मेटल डिटेक्टिव से कड़ी जांच के बाद एंट्री दी। फिर 9 बजते ही गेट बंद कर दिए गए। यहां कई अभ्यर्थी इसे मिले जिन्होंने बीएड, bsc की पढ़ाई कर रखी है लेकिन सरकारी नौकरी की चाह में चतुर्थ कर्मचारी बनने को भी तैयार है। बीएड कर चुकी हीना ने कहा कि एक बार बस सरकारी नौकरी मिल जाए। फिर आगे का सफर तय करने में आसान रहेगा। रानी के महिपाल सिंह ने कहा कि काबिलियत तो अपर पोस्ट की रखते है लेकिन एक बार सरकारी नौकरी में आ जाए। अपर पोस्ट तक फिर बाद में पहुंची ही जायेंगे।

Adm बजरंगसिंह ने बताया कि प्रत्येक पारी में 6264 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। सारे अभ्यर्थी पाली जिले के ही हैं। कुल 18 केंद्र है। इनमें 8 परीक्षा केंद्र निजी संस्थानों में है। छह पारियों में परीक्षा हो रही है। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पारी में 3 बजे से 5 बजे रखा गया है। प्रवेश परीक्षा प्रारंभ से एक घंटा पूर्व बंद कर दिया जाएगा। पहली पारी के लिए 9 बजे और दूसरी पारी के लिए दोपहर 2 बजे परीक्षा केंद्रों के मेन गेट को बंद कर दिया जाएगा। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

बांगड़ कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर पड़े अभ्यर्थियों के शूज

बांगड़ कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर पड़े अभ्यर्थियों के शूज

मेटल डिटेक्टिव से अभ्यर्थियों की जांच करते हुए।

मेटल डिटेक्टिव से अभ्यर्थियों की जांच करते हुए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading