![]()
बालोतरा | भांडियावास गांव स्थित राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में गुरुवार को स्कूल के पूर्व प्राचार्य माधुसिंह महिया व पूर्व उप प्राचार्य डॉ. जीवराज सिंह जुडिया का सम्मान समारोह रखा गया। इस दौरान महिया ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की नसीहत दी। उन्हो
माधुसिंह महिया ने पचपदरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य का पदभार गुरुवार को ही ग्रहण किया, इसके लिए भी उनका सम्मान किया गय। साथ ही राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. जीवराज सिंह जुडिया ने कर्म को प्रधानता देते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य फल के रूप में लौट कर आता है। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित डॉ. चारण ने 21 हजार की राशि अपने 3 विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए खर्च कर अनुकरणीय कार्य किया।
जुडिया ने इस पुरस्कार को अपने विद्यालय जागसा, थापन व भांडियावास के विद्यार्थियों को समर्पित किया। जयदेव आशिया, भंवर आशिया, सवाई पालीवाल, रमेश पालीवाल, हिंगलाजदान, कानसिंह, चंद्र सिंह, जगदीश बिश्नोई, पृथ्वी सिंह रोहड़िया, मांगीलाल प्रजापत, भूराराम जाट, ओम प्रकाश जीनगर, जोगाराम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भगवती खारवाल ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments