![]()
शहर के माहेश्वरी समाज भवन में भारत विकास परिषद बालोतरा शाखा की ओर से बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीयता से ओतप्रोत देश भक्ति गीतों की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता मुख्य अतिथि अध्यक्ष माहेश्वरी समाज राधे श्याम राठी, कार्यक्रम अध्यक्ष भवानी शंकर गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता में सरकारी एवं गैर-सरकारी के ग्यारह स्कूल की ग्यारह टीमों ने भाग लिया। हिंदी एवं संस्कृत प्रतियोगिता में प्रथम डिवाइन किड्स स्कूल बालोतरा, द्वितीय अग्रसेन सीनियर सैकंडरी स्कूल व तृतीय आदर्श विद्या मंदिर उमावि माजीवाला ने प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम आदर्श स्कूल माजीवाला, द्वितीय अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बालोतरा व तृतीय इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम गान के साथ प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। शाखा अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया।
क्षेत्रीय संयोजक सेवा भवानी शंकर गौड़ ने भारत विकास परिषद के बारे में एवं समूहगान प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। शाखा सचिव दिलीप गहलोत ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शेष सभी भाग लेने वाली टीमों टीमों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
इस अवसर पर प्रांतीय पर्यवेक्षक पुखराज राठी, जिला समन्वय रामस्वरूप गर्ग, महिला जिला समन्वयक मधुलिका लोहिया, समूहगान प्रतियोगिता प्रभारी द्वारका प्रसाद गोयल, बालोतरा शाखा महिला प्रमुख शोभा गौड़, चित्रा श्रीमाली, ममता खंडेलवाल, सेवा संयोजक भरत कुमार लोहिया, अशोक श्रीमाली, चंद्रप्रकाश गर्ग, कांतिलाल कवाड़, सत्यनारायण सिंहल, रामनारायण सिंहल, घेवरचंद प्रजापत, राणाराम घांची, मोतीराम पारंगी सहित परिषद के सदस्य मौजूद रहे। सचिव दिलीप गहलोत ने आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments