हादसे के बाद धरना प्रदर्शन पर बैठे ग्रामीण
भीलवाड़ा में स्टेट हाईवे 39 ए पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।घटना के बाद आज आक्रोशित लोगों ने डंपर के

मृतक अरुण सिंह ( फाइल फोटो )
मामला बनेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 39 A हुरडा मार्ग पर पर मुशी तिराहे का है। गुरुवार देर शाम यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार अरुण प्रताप सिंह (34 )पिता भरत सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में ये युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर मौजूद लोगों ने इसे 108 एंबुलेंस की सहायता से पहले बनेड़ा सीएससी और बाद में हालत ज्यादा बिगड़ने पर महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां देर देर रात इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।चौराहे पर हुई घटना को लेकर आक्रोशित लोग आज डंपर के सामने रोड पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया था
इनका आरोप है कि इस रास्ते से तेज रफ्तार डंपर निकलते हैं जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। मृतक युवक के परिवार को आर्थिक सहायता ओर मुआवजा दिलवाया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को सही करवाया जाए ताकि ऐक्सिडेंट पर कंट्रोल हो सके।सूचना मिलने के बाद बनेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश के प्रयास किए जा रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments