![]()
एबीवीपी ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को खानपुर कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा।
झालावाड़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को खानपुर कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के नगर मंत्री राहुल गौतम ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में सभी छात्रों को स
गौतम ने कहा कि इस गड़बड़ी से छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोटा विश्वविद्यालय ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो विद्यार्थी परिषद पूरे जिले में प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर एबीवीपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें पूर्व नगर मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राजावत, छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य गोस्वामी, नगर सह मंत्री गणेश गुर्जर, आकाश नागर, अक्षरा जैन, खुशी मित्तल, रोहित गुर्जर, राहुल रेगर, हरीराज नाथवात, गोनी मीणा, अंशु विजय, दुष्यंत बिरला, पियूषी सुमन, विजयलक्ष्मी, अंजना गुर्जर, पायल गुर्जर, दृष्टि शर्मा और मनीषा कुशवाह सहित अन्य छात्र शामिल थे।
परीक्षा नियंत्रक के नाम दिए गए ज्ञापन में एबीवीपी ने परीक्षा परिणामों की जांच और त्रुटियों के शीघ्र निवारण की मांग की है। छात्र संगठन का कहना है कि सभी छात्रों को सप्लीमेंट्री देना परीक्षा प्रणाली में गंभीर खामियों को दर्शाता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments