बुधपुरा ग्राम पंचायत के गुजरों के पराना में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल की हालत हुई जर्जर।
बूंदी की डाबी बरड़ क्षेत्र की बुधपुरा ग्राम पंचायत के गुजरों के पराना में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। स्कूल के तीन कक्षा कक्ष जर्जर हालत में हैं। इन कक्षाओं की छत से पानी टपकने के साथ-साथ गिट्टी और मिट्टी भी नीचे गिर रही
स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार ने बताया कि ये भवन 2011 में बने थे और अब काफी पुराने हो चुके हैं। इस स्कूल में वर्तमान में 41 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। प्रिंसिपल ने इस समस्या से ग्राम पंचायत के सरपंच मनीषा रेगर और सचिव विवेक गुर्जर को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

स्कूल के कक्षा कक्ष की छत से उखड़ा प्लास्टर।
हाल ही में झालावाड़ के पिपलोदी गांव में एक स्कूल भवन के ढह जाने की घटना के बाद अभिभावकों में भय व्याप्त है। वे अपने बच्चों को इस जर्जर स्कूल भवन में भेजने से हिचक रहे हैं। ग्रामीण मोहन चांदना, संजय बेरवा, जगदेव गुजर, अर्जुन गुजर और चेतन कुमार यादव का कहना है कि तीनों भवनों से पानी और मिट्टी गिरने से उनके मन में भय है।

नमी आने से टपकती रहती है छत।
अभिभावकों को चिंता है कि कहीं कोई अप्रिय घटना न घट जाए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देकर समाधान करने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments