जूनाखेड़ा से केलखोयरा तक पैदल विशाल कावड़ यात्रा निकली।
झालावाड़ के असनावर उपखण्ड के जूनाखेड़ा स्थित मोड़ी की झर महादेव मंदिर से 40 कावड़िए अकलेरा इलाके के केलखोयरा महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां भगवान शिव का अभिषेक किया।
रामस्वरूप पाटीदार ने बताया कि श्रावण मास में हर साल मोड़ी की झर जूनाखेड़ा से केलखोयरा तक पैदल विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस बार यह तृतीय कावड़ यात्रा थी।

झर महादेव मंदिर से 40 कावड़िए अकलेरा इलाके के केलखोयरा महादेव मंदिर पहुंचे।
कावड़ियों ने मोड़ी की झर महादेव मंदिर पर अभिषेक किया। इसके बाद प्राचीन कुंड से जल भरकर केलखोयरा महादेव मंदिर तक पहुंचे। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कावड़ियों ने लगभग 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय की। यात्रा का मार्ग मोड़ी की झर जूनाखेड़ा से शुरू होकर असनावर, खांडियामील, डूंगरगांव, मदनपुरिया, आमेठा, बोरखेड़ी चौराहा और गेहूंखेड़ी होते हुए केलखोयरा महादेव तक रहा।
रास्ते में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments