☜ Click Here to Star Rating



खग्रास चंद्रग्रहण पर श्रीनाथजी मंदिर में खुले रहेंगे पट, मंदिर की गई दर्शन की विशेष व्यवस्था। 

पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में आज खग्रास चंद्रग्रहण पर मंदिर के पट खुले रहेंगे। इस दौरान दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर में ग्रहण के दौरान रात्रि के समय दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई। मंदिर के तिलकायत पुत्र विशाल बावा

.

मंदिर में आज दोपहर 4.30 बजे भोग आरती के दर्शन के बाद श्रीजी प्रभु का शयन हुआ। इसके बाद अब 9 बजकर 15 मिनट पर ग्रहण निमित्त शंखनाद होगा। इसके बाद ग्रहण के दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए 9 बजकर 55 मिनट पर पट खोले जाएंगे। दर्शन लगातार 1 बजकर 26 मिनट तक खुले रहेंगे। ग्रहण के समय गौदान का समय रात्रि 11 बजकर 42 मिनट है। इस दौरान दान पुण्य किए जाएंगे। वही श्रद्धालुओं द्वारा मंत्र जाप व परिक्रमा भी लगाई जाएंगी।

इस दौरान मंदिर के अंदर व बाहर श्रद्धालुओं द्वारा परिक्रमा व माला जाप सहित दान पुण्य किए जाएंगे। वही मंदिर में भोग आरती की झांकी तक का सखड़ी प्रसाद गोमाताओं के लिए गोशाला में भिजवा दिया गया। रात्रि 1. 26 पर दर्शन बंद होने के बाद मंदिर की धुलाई की जाएंगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading