☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान शिक्षक संघ का शैक्षिक सम्मेलन को लेकर बैठक।

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को कुम्हार धर्मशाला में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

.

आयोजन समिति के संयोजक रामस्वरूप सहारण और सह-संयोजक ओम प्रकाश भांभू के मार्गदर्शन में यह बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी 26 और 27 सितंबर को जश्न मेरिज पैलेस में होने वाले जिला शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। स्वागत समिति का नेतृत्व उप शाखाध्यक्ष राजेंद्र जालप को सौंपा गया। पंजीकरण समिति के लिए महिला प्रभाग में रणवीर कौर और पुरुष प्रभाग में हेतराम शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। भोजन समिति का दायित्व धर्म पाल शर्मा को, सोशल मीडिया प्रचार प्रबंधन रामस्वरूप मीणा को, आवास व्यवस्था जयनारायण स्वामी को, प्रचार-प्रसार सामग्री और प्रिंटिंग दलीप भादु को तथा सभास्थल व्यवस्था संजय कुमारी सहारण को सौंपी गई। इन समितियों में बड़ी संख्या में संगठन के वालंटियर्स को सह-नेतृत्व के लिए शामिल किया गया है।

यह जिला शैक्षिक सम्मेलन शिक्षा जगत की समस्याओं और समाधानों पर केंद्रित होगा। इसमें जिले भर के शिक्षक हिस्सा लेंगे और सार्वजनिक शिक्षा, सुरक्षित बाल शिक्षा, अध्ययन-अध्यापन में शिक्षकों के समक्ष आने वाली बाधाओं और उनके निराकरण पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन में प्राप्त सुझावों के आधार पर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे, जिन्हें सरकार को प्रेषित किया जाएगा।

बैठक में संदीप मूंड, पप्पूलाल मीणा, हरबंश सिंह, मुकेश कुमार, अर्जुन ढूकिया, पूर्ण नाथ, गुरमीत रोला, धर्मपाल, अमित गोस्वामी, नरेश कुमार सहित स्थानीय उपशाखा कार्यकारिणी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी शिक्षकों से इस सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading