धौलपुर के बाड़ी में सैपऊ रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे जमालपुर गांव के पास हुआ।
कंचनपुर थाने के एएसआई सोनवीर सिंह ने बताया-बाड़ी शहर के कीड़ी मोहल्ला निवासी मृतक नाहर सिंह (50) के छोटे भाई तारा ने बताया-बड़ा भाई नाहर सिंह उनकी पत्नी विमलेश (45) बाइक से सैपऊ बहन के घर गए थे। दोपहर में वापस लौटते समय जमालपुर गांव के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

अस्पताल में मौजूद परिजन और अन्य लोग।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन और मोहल्ले के लोग भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया गया।
घटना की सूचना पर बाड़ी कोतवाली थाना अधिकारी अमित शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष होतंम जाटव अस्पताल पहुंचे। नाहर सिंह पत्थर मार्बल मिस्त्री था। विमलेश मोहल्ले के आंगनबाड़ी केंद्र में सहयोगिनी के रूप में कार्यरत थीं। नाहर सिंह के दो बेटे हैं।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments