☜ Click Here to Star Rating


फाजिल्का में परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए आए।

फाजिल्का में युवक के शव का आज यानी गुरुवार को पोस्टमॉर्टम हुआ है। मृतक की पहचान राजस्थान के रहने वाले अंग्रेज सिंह के तौर पर हुई है। युवक गांव घल्लू से लापता हुआ था, जो 2 अगस्त को घर से निकला था। अंग्रेज सिंह का शव गंगानगर के पास गंगकनाल नहर से बरामद

.

पारिवारिक सदस्य भूपिंदर सिंह के अनुसार, तीन अगस्त को उसकी बहन की शादी थी। एक दिन पहले दो अगस्त को गांव का ही एक युवक उसके भाई अंग्रेज सिंह को बाइक पर बैठाकर ले गया था। आखिरी बार गांव के ही युवक ने फोन कर बताया था कि अंग्रेज सिंह उनके घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा था और विक्की उसे वहां से ले गया था। इसके बाद से वह लापता था।

अंग्रेज सिंह की फाइल फोटो।

अंग्रेज सिंह की फाइल फोटो।

गंगानगर के पास नहर में शव मिला परिजनों को उस व्यक्ति पर ही शक है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद अब गंगानगर के निकट नहर में एक युवक का शव मिला है। जब परिजनों को बुलाकर शव की पहचान करवाई गई, तो उन्होंने युवक को अंग्रेज सिंह के रूप में पहचान लिया।

शव का फाजिल्का के सिविल अस्पताल से पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस अधिकारी जुगराज सिंह ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामल दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading