☜ Click Here to Star Rating


अजमेर में बीते 4 सितंबर को बोराज तालाब की पाल टूटने से स्वास्तिक नगर आसपास के क्षेत्र में आए जलप्रभाव से प्रभावित परिवारों को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को राहत राशि वितरित की गई।

.

स्पीकर देवनानी ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में चिन्हित परिवारों को यह राशि प्रदान की है। उन्होंने पब्लिक को आश्वासन दिया कि यदि कोई परिवार सर्वे में छूट गया है तो उसे चिन्हित कर सहायता दी जाएगी।

गौरतलब है कि तालाब की पाल टूटने के बाद देवनानी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी। उस समय उन्होंने हर संभव सहायता देने का वादा किया था।

शनिवार को स्पीकर देवनानी ने अपना एक माह का वेतन भत्ता और भामाशाहों की मदद से जुटाए गए कुल 31 लाख रुपए की सहायता राशि पीड़ित परिवारों को दी है। राशि मिलने के बाद प्रभावित परिवारों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया।

स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पीड़ित परिवारों को संबल देना है। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भी अलग से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading