![]()
रिमझिम के बाद पुराने अस्पताल की सड़क से गुजरते वाहन।
नागौर में मानसून हल्की गतिविधियां फिर शुरू हुई है। पूरे प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून की हवाएं आज नागौर भी पहुंची। बीती रात ग्रामीण अंचल में बारिश के बाद आज जिला मुख्यालय पर 20 मिनट तक रिमझिम बूंदाबांदी हुई। नागौर में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हु
प्रदेश के विभिन्न अंचल में मेघ मेहरबान हैं, लेकिन नागौरवासियों को अभी भी एक अच्छी बारिश का इंतजार है। छिटपुट बारिश की वजह से नागौर जिला मुख्यालय पर तेज उमस बनी हुई है।
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार नागौर में बादलों के कारण तापमान कम रहेगा लेकिन उमस बनी रहेगी। 30जुलाई तक मौसम स्थिर बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश होने की भी संभावना है। नागौर में सुबह का न्यूनतम तापमान लगातार स्थिर बना हुआ है।
आज सुबह का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। फिलहाल अधिकतम तापमान में कमी की संभावना है।
जयपुर मौसम केंद्र ने एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल यही मौसम बना रहेगा। आगामी 3-4 दिन तक बारिश की हल्की गतिविधियां हो सकती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments