मौके पर पहुंचे मृतक राजेश के परिवार वाले।
गुरुग्राम के सेक्टर 34 मार्बल मार्केट में गुरुवार शाम को शॉप नंबर 1 में कार्यरत राजेश सिंह की मार्बल ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाली लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई। राजेश मूल रूप से राजस्थान के चुरु का रहने वाला था। इस घटना की सूचना शॉप मालिक ने तुरंत स
जांच अधिकारी राजू धनखड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजेश लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। गुरुवार शाम को उन्होंने लिफ्ट में अपनी गर्दन फंसाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने राजेश के परिजनों को सूचना दी है। वे राजस्थान से गुरुग्राम पहुंच रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के सटीक कारण का पता लगाया जा सकेगा।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि कहीं लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी। सहकर्मियों और शॉप मालिक से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। राजेश मार्बल की दुकान पर काफी समय से काम कर रहे थे और भारी सामान को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक ले जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग किया जाता था। इस लिफ्ट का इस्तेमाल मार्बल स्लैब्स को ढोने के लिए किया जाता था। सहकर्मियों ने बताया कि राजेश मेहनती थे, लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण मानसिक दबाव में थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments