![]()
ग्राम पंचायत चीथवाड़ी में किसानों और ग्रामीणों ने बिजली ग्रिड पर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया।
चौमूं उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चीथवाड़ी में किसानों और ग्रामीणों ने बिजली ग्रिड पर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी के साथ धरना दिया और सहायक अभियंता द्वितीय को ज्ञापन सौंपा।
धरने का नेतृत्व ट्रस्ट अध्यक्ष राजेन्द्र डागर, सेवानिवृत प्रधानाचार्य रामलाल डागर, पूर्व सरपंच महेश शर्मा और ज्ञानजी डागर ने किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना किसानों और गरीबों के हित में नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर की कई समस्याएं गिनाईं। उनका कहना है कि मीटर रिचार्ज की प्रक्रिया जटिल है। हर उपभोक्ता अपने स्तर पर रिचार्ज नहीं कर पाएगा। मीटर मोबाइल रिचार्ज की तरह तेजी से यूनिट खपत दिखाते हैं और रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट जाती है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। इसके लिए गांव-गांव में टोलियां बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और बिजली निगम की होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments