![]()
जोधपुर शहर में मकान में चोरी के मामले इन दिनों बढ़ रहे हैं।
जोधपुर शहर में सुने मकानों में चोरी करने वाली गैंग एक्टिव है। उदयमंदिर थाना क्षेत्र में भी एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। घटना के समय परिवार में रहने वाले लोग कुल्लू मनाली घूमने के लिए गए थे। पीछे से मकान में चोरों ने खिड़की तोड़कर वारदात को
मकान मालिक कलावती ओझा ने इसको लेकर रिपोर्ट दी। बताया कि वो 24 अगस्त को जोधपुर से कुल्लू मनाली के लिए घूमने गए थे। पीछे 26 अगस्त को उनके पड़ोसी ने फोन कर मकान में चोरी की सूचना दी। इसके बनाड़ वो जैसे तैसे जोधपुर पहुंचे। मकान में तलाशी के दौरान 36 तोला के करीब सोने, चांदी के बर्तन सहित नगद रुपए चोरी हुए पाए गए।
इसको लेकर उन्होंने अपने कुछ रिश्तेदारों पर भी संदेह जाहिर किया है। इसमें कुछ पुरानी घटनाओं का हवाला भी पुलिस को दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके मकान उम्मेद क्लब रोड पर है। यहां पर उनके रिश्तेदार ने मकान के एक हिस्से में कब्जा भी कर रखा है। इसको लेकर पूर्व में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments