![]()
टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम पड़ने से शुक्रवार से पानी की निकासी और कम कर दी है। शुक्रवार सुबह 6 बजे एक और गेट को भी बंद कर दिया है। अब 3 गेटों को महज एक-एक मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 18 हजार 30 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
इधर जिले में आज भी मौसम साफ सा नजर आ रहा है। हालांकि हल्के बादल छाये हुए है। गुरूवार की तरह दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है। मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते 24 घंटे में जिले में औसत 6 MM बारिश हुई है। इसी के साथ शुक्रवार सुबह 8 बजे तक इस सीजन में 1053.49 MM बारिश हो चुकी है। वहीं सभी बांध फुल भरे हुए हैं
बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि पानी की आवक गत दिनों से बांध में कम होती जा रही है। इसके चलते बांध का जल स्तर 315.50 मेंटेन कर बांध से पानी निकासी की जा रही है है। इसे आगे भी पानी की आवक के हिसाब से कम जाता की जा सकती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments